Welcome To Department of Hindi
ABOUT HINDI DEPARTMENT
प्रागतिक शिक्षण संस्था के नूतन कला महाविद्यालय की स्थापना 2002 में हुई है जून 2005 में हिंदी विभाग की स्थापना हुई है तब से लेकर अब तक हिंदी विभाग बड़ी सक्षमता से विविध गतिविधियों का आयोजन करते हुए कुशल अध्यापन कार्य कर रहा है विभाग प्रमुख प्राध्यापक गायकवाड आर आर और प्राध्यापक गायकवाड आर बी सहयोग दे रहे है। हिंदी विषय NEP 2024-25 के अनुसार पढ़ाया जाता है । हिंदी विभाग निरंतर अपने छात्रों को केंद्र में रखकर उनके विकास एवं उन्नति हेतु परिश्रम पूर्वक कार्यरत है विभाग के छात्र विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेते हैं प्रतिवर्ष विभाग में प्रारंभ से लेकर अंततक अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है हिंदी विभाग की कार्यप्रणाली महाविद्यालय संगोष्ठी का आयोजन हिंदी विभाग नूतन कला महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी में रोजगार के संधि इस विषय पर एक दिवसीय ई संगोष्ठी का आयोजन किया गया विभागीय ग्रंथालय में पाठ्यक्रम से संबंधित एवं पाठ्यक्रम में लगभग 80 किताबें उपलब्ध है महाविद्यालय में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को राष्ट्रभाषा हिंदी दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है विगत 5 वर्षों में विषयों पर छात्रों को मार्गदर्शन किया गया है विशेष व्याख्यानमाला का आयोजन भी हिंदी विभाग अंतर्गत होता है हिंदी राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर छात्रों को विविध विषयों पर मार्गदर्शन किया जाता है ।


